टोंक में कोरोना से राहत:दूसरे दिन भी नहीं आया कोरोना पॉजिटिव, 1222 सेंपल की जांच में एक भी नहीं आया पॉजिटिव, अस्पताल में भी मरीज घटे

टोंक2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सआदत अस्पताल। - Dainik Bhaskar
सआदत अस्पताल।

जिले में गत दो दिनों में लिए गए 1222 सैंपल की जांच में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन एक भी पाॅजिटिव केस सामने नहीं आया है। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या घट गई है। अस्पतालों में वर्तमान में 6 मरीज भर्ती है। इसमें एक की स्थिति सामान्य है तथा तीन के ऑक्सीजन लगी है तथा दो आईसीयू में भर्ती है।

बुधवार को 7 मरीज रिकवर हुए हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या 16 रह गई है। इसमें 10 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में गत अप्रैल से पॉजिटिव केस आना शुरू हुए थे। इसके बाद अब तक 9823 पॉजिटिव केस में से 9715 रिकवर हो चुके हैं। विभाग के अनुसार कोरोना से 92 लोगों की मौत हुई है। अब तक डेढ लाख से अधिक सेंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को 789 सैंपल की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

खबरें और भी हैं...