पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टोडारायसिंह शहर की कृषि गौण मंडी में नई सरसों की पहली खेप आने से जहां मंडी में रौनक बढने लगी है वही व्यापार भी गति पकडने लगा है। कई दिनों से जिंस की नगण्य आवक से मंडी सुस्त पडी थी। मंगलवार को मंडी में नई सरसों की आवक से किसानों की चहल कदमी शुरू हो गई है। मंडी व्यापारियों ने बोली लगाकर सरसों की खरीद की है। कृषि मंडी व्यापारी हंसराज गुर्जर, संजय मोदी, जगन्नाथ मोदी, मुकेश, रामस्वरूप चौधरी, शंकरलाल चौधरी, रमेश कीर, गिरनार झण्डा ने बताया कि मंगलवार को नई सरसों के भाव 42 कंडिशन के 6001 रूपए रहे है। वहीं गेहूं 1600 रूपए प्रति क्विंटल, बाजरा 1075 से 1120 रूपए प्रति क्विंटल, मक्का 1500 से 2000 रूपए प्रति क्विंटल, जवार 3200 रूपए प्रतिक्विंटल के भाव लगे है। नई सरसों की 51 बोरी की आवक हुई है। इस बार सर्दी अधिक पडने से उपखण्ड क्षेत्र में सरसों की बम्पर पैदावार होने की संभावना है। धीरे धीरे सरसों की आवक में बढोतरी होगी। अभी सरसों की कटाई शुरू हुई है। पहली खेप आना शुरू हो गई है। धीरे-धीरे सरसों सहित अन्य जिंस की आवक तेजी से बढेगी। ऐसे में मंडी में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना आवश्यक है। वहीं के व्यापारियों ने बताया कि मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। टोडा मंडी की अनदेखी करने से यहां पर शौचालय का अभाव है, दुकानों का आवंटन नही हुआ, कवर्ड प्लेट फार्म नही होने से बारिश में जिंस भीगता है। इससे खास कर किसानों को काफी परेशानी होती है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.