जन आक्रोश यात्रा रामदेवरा कस्बे से होगी शुरू:जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

जैसलमेर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जनआक्रोश यात्रा के संयोजक मदनसिंह राजमथाई के निर्देशानुसार रविवार को रामदेवरा मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह एका की अध्यक्षता में वरिष्ठ अतिथि रामदेवरा मंडल प्रभारी पोकरण के पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ की उपस्थिति में बैठक रखी गई। बैठक में पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने सभी को आह्वान किया कि आगामी 4 दिसंबर को जनाक्रोश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर रैली को सफल बनाएं। कांग्रेस की निकम्मी सरकार, भ्रष्टाचारी सरकार के विरोध में संपूर्ण राजस्थान के अंदर यात्रा निकलेगी, पोकरण विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत रामदेवरा मंडल से होगी। सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में रामदेवरा मंडल महामंत्री मूलचंद पालीवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल कुमावत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देरावरसिंह सादा, मंडल उपाध्यक्ष बाबूसिंह, सोहनसिंह तंवर, ओबीसी मोर्चा महामंत्री भंवरसिंह, बालकिशन खत्री, चुतरसिंह, गुलाबसिंह तंवर, दुर्गाराम, मगाराम मेघवाल, भोमसिंह, रामदयाल ओड, आसूलाल ओड, जसवंतसिंह तंवर, दिलीपसिंह, प्रेमसिंह, गजेसिंह एका, आनंदसिंह तंवर व महेंद्रसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में सादा ग्राम पंचायत से दुर्गाराम मगाराम मेघवाल को पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह एका ने बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाई। रामदेवरा मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह एका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार 4 दिसंबर से प्रदेश की में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू होगी। भाजपा पोकरण विधानसभा मीडिया प्रभारी भोमराज माली ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा संयोजक एवं जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई ने जन आक्रोश यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपकर समितियों का गठन किया। जिसमें प्रशासनिक, प्रचार-प्रसार, आवास, भोजन, अतिथि, सोशल मीडिया, कार्यालय इत्यादि सभी प्रकार की समितियों का गठन कर नए दायित्व की सूची जारी की। मीडिया प्रभारी माली ने बताया कि जन आक्रोश आंदोलन के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पंचायत समिति सांकड़ा प्रधान भगतसिंह, देवीसिंह भणियाणा, उत्तमसिंह बोडाना, अजय छंगानी नोख, जेठाराम राईका, दिलीपसिंह नोख, रमेश गर्ग, उमेदराम युवा मोर्चा, संतोष पालीवाल, सुरेंद्रसिंह चंपावत, अचलाराम प्रजापत, नरपतसिंह जलोडा, मनोहरसिंह छायण, पृथ्वीसिंह जैमला, माणक चंदेल, रमेश गर्ग नाचना, उम्मेदराम, नाचना मंडल अध्यक्ष तुलछसिंह, अर्जुनराम सोनी, नरेंद्रसिंह सत्याया, दुर्गादास टावरी नेमीचंद सोनी, पप्पूराम विश्नोई, वेदप्रकाश विश्नोई, विकास विश्नोई, डॉ राजेंद्रसिंह भाटी, आनंद बागथल व सवाईसिंह नारावत सहित सभी प्रमुख रूप दायित्ववान पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसी कड़ी में पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने विभिन्न मंडलों का दौरा कर जनाक्रोश आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इसी के साथ जनआक्रोश आंदोलन का पोकरण विधानसभा क्षेत्र में संपूर्ण रूट चार्ट जारी करते हुए तारीख बदलाव किया गया। अब जनआक्रोश रैली की शुरुआत 4 दिसंबर से रामदेवरा से की जाएगी 14 दिसंबर को पोकरण में विशाल आम सभा के साथ समापन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...