दौरा:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री ने किया पोकरण विधानसभा क्षेत्र का दौरा

जैसलमेर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी कासमअली ने पोकरण विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी कासम अली राठौड़ ने मुलाकात कर चर्चा करते हुए कहा की अबकी बार परमाणु नगरी पोकरण विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को और ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने की बात की और अबकी बार परमाणु नगरी पोकरण में व पश्चिमी राजस्थान में भी भाजपा का कमल खिलाने पर जोर दिया गया। उन्होंने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलकर गिले शिकवे दूर करने व संगठन को मजबूत बनाने के लिए सब एक होकर विधानसभा चुनाव में इस राजस्थान की इस निकम्मी व अल्पसंख्यक विरोधी, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की बात कही। इसके साथ ही सभी को एक जुट रहने की नसीहत दी। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सांकड़ा मंडल अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कासम अली राठौड़ का साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी तक मदरसा बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण बोर्ड का गठन नहीं किया है। यह मुस्लिम समाज के साथ बहुत बड़ा राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। इस मौके पर सांकड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमानसिंह, भीखसिंह, भोमसिंह, जालमसिंह, गोपाल खान, जाकीर हुसैन, हैदरखान, हनीफ खान, बीरबल, भुराराम मेंघवाल, मूलनाथ, अजरूदीन व रफीक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...