जैसलमेर में इन दिनों सर्दी का महीना नवंबर चल रहा है मगर सर्दी का असर केवल रात को ही दिखाई देता है। दिन में गर्मी का असर ऐसा है कि लोगों को नवंबर के महीने में भी पंखे चलाकर बैठना पड़ रहा है। रात को लोग रजाई ओढ़कर सो रहे हैं मगर दिन में पंखे चलाकर काम करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी सुबह स्वेटर पहनकर स्कूल जा रहे हैं मगर दिन चढ़ते ही स्वेटर उतार देते हैं तथा कक्षा में गर्मी के चलते पंखे चलाकर पढ़ाई कर रहे है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आने वाले दो दिन तक मौसम का पारा स्थिर रह सकता है। 28 नवंबर से दिन व रात का पारा 1 से 2 डिग्री गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आने वाले 15 दिन तक तापमान में ज्यादा उत्तार चढ़ाव की संभावनाएं नहीं है।
स्कूल में चल रहे पंखे
जैसलमेर में नवंबर महीने में भी स्कूलों में पंखे चल रहा है। नवंबर महीने खत्म होने को है लेकिन अभी तक तेज सर्दी का एहसास नहीं हुआ है। मौसम में उत्तार चढ़ाव के कारण तापमान में उत्तार चढ़ाव का दौर जारी है। रात के पारे में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है वहीं दिन का पारा 30 व 31 डिग्री पर अटका हुआ है। जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। शुक्रवार को तापमान 31.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात को सर्दी का असर देखने को मिल रहा है और सुबह देर तक ठंड का असर बना रहता है। दिन में धूप होने से ठंड का एहसास नहीं होता, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा देती है।
28 तारीख से तापमान में होगी गिरावट
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। एक दो डिग्री की गिरावट होती है। लेकिन वापस एक दो डिग्री बढ़ जाता है। एक महीने से यही दौर चल रहा है। उन्होंने बताया कि 28 तारीख से तापमान में गिरावट होने की संभावना है और सर्दी का असर भी बढ़ेगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.