शिक्षा विभाग:फतेहगढ़ उपखंड की ग्राम  पंचायत पाबनासर स्थित राउप्रावि में  संविधान दिवस मनाया गया

जैसलमेर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर स्थित जमवारामगढ़ में 66वीं राज्य स्तरीय वुशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलिया मालियो का बास के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। कोच टीकमचंद गहलोत ने बताया कि पोकरण के खिलाड़ियों ने एक रजत पदक व 3 कांस्य पदक जीतकर समाज व विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। गहलोत ने बताया कि खिलाड़ी पंकज पुत्र कोजाराम ने 48 किलोग्राम भार वर्ग मे कांस्य पदक व रक्षा पुत्री रमणलाल 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रेरणा पुत्री त्रिभुवन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जिता। वहीं मुरलीधर पुत्र गुगरलाल ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में 4 फाइट जीतकर फाईनल में प्रवेश किया और फाईनल में जयपुर के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक जितने में सफल रहा। इन खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच टीकमचंद गहलोत को दिया। टीम के साथ मैनेजर एवं शारीरिक शिक्षक पीयूष विश्नोई, टीम प्रभारी अंकिता शर्मा, व मनीषा कुमारी थी। गहलोत ने बताया कि खिलाड़ी पोकरण पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा व विद्यालय स्टॉफ द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला वुशु संघ के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र गहलोत, मुख्य संरक्षक अशोक तंवर, संरक्षक मनवंत गहलोत व शारीरिक शिक्षक संघ ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...