भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में यात्रा जिला संयोजक सवाईसिंह गोगली, यात्रा प्रभारी हाथीसिंह मूलाना, आईदानसिंह भादरिया, कविता खत्री, पेपसिंह, हिम्मत चौधरी, सुशील व्यास, अरुण पुरोहित, राजेंद्र गर्ग, बाबूलाल शर्मा, गिरिल भाटिया, गजेंद्रसिंह, अजय राहड़, अमृत सुथार, सुरजाराम ओड, हुकमचंद पंवार, मंगल सैन, अशोक सैन, प्रयागसिंह, स्वरुपसिंह, श्यामसिंह रुपसी, जितेंद्र भूतड़ा, सुरेश चौहान, पुरखाराम, प्रवीण व्यास, तेजवीरसिंह देवड़ा आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने बताया कि रथयात्रा 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे हनुमान चौराहे से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगी। जिसका बाजार में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि आमजन शिकायत पेटी में अपनी समस्याएं लिखित में दे सकते है एवं मिस काॅल के माध्यम से अपनी समस्या भी दर्ज करवा सकते है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.