भारत-पाक बॉर्डर पर जवानों ने दुश्मनों को मार गिराया। हेलिकॉप्टर से जमीन पर उतरे जवानों ने आतंकियों को चंद सेकेंड में ही ढेर कर दिया। जैसलमेर में चल रहे भारतीय और मिस्र सेना के संयुक्त अभ्यास साइक्लोन-I में मंगलवार को हेलबोर्न ऑपरेशन किया गया।
दरअसल, पाक बॉर्डर के पास 14 से 27 जनवरी तक भारतीय सेना और मिस्र सेना का संयुक्त अभ्यास चल रहा है। इस जॉइंट एक्सरसाइज का टारगेट दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।
दोनों सेनाओं के 150 के करीब जवान आपसी तालमेल,संचालन और प्रोफेशनल स्किल को एक-दूसरे से साझा कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के साथ-साथ आतंकियों से निपटने के गुर सीख रहे हैं। ये पहला मौका है जब दोनों देशों की सेना कोई सैन्य एक्सरसाइज साथ कर रहे हैं।
साइक्लोन-I एक्सरसाइज में हेलबोर्न ऑपरेशन
सैन्यभ्यास में एंटी-आतंकवाद, ट्रेस करना, अटैक करना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है। इस दौरान एक खास तरीके की सर्जिकल स्ट्राइक की भी एक्सरसाइज की गई।
हेलबोर्न ऑपरेशन नाम से एक्सरसाइज में मंगलवार को दोनों देशों के सैनिकों ने लड़ाकू हेलिकाप्टर से जमीन पर उतरने का अभ्यास किया। आतंकियों को खत्म कर वापस हेलिकाप्टर में चढ़कर उड़ान भरी। इस सफल ऑपरेशन में दोनों देशों के सेना के विशेष जवानों ने हिस्सा लिया।
मिस्र के राष्ट्रपति के आने की संभावना
सैन्य एक्सरसाइज में दोनों सेनाएं मॉडर्न हथियारों के साथ सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकियों का कैसे खात्मा किया जाए, इसकी प्रैक्टिस कर रही है।
भारत और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए सैन्य सहयोग और म्यूचिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। इस सैन्य अभ्यास को देखने गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी के आने की संभावना है।
दोनों देशों के बीच सैन्य एक्सरसाइज की फोटो...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.