जैसलमेर के पूर्व राजपरिवार के निवास परिसर मंदिर पैलेस में कृष्ण भगवान के 2 मंदिर है। 250 साल पुराना गिरधारी जी और दूसरा बांके बिहारी जी का मंदिर है। इन मंदिरों की स्थापना राजाओं के समय हुई थी। अष्ट धातु की बनी बांके बिहारी जी की मूर्ति राधा के साथ है। दोनों मंदिरों में कृष्ण भगवान बाल रूप में स्थापित है। मंदिरों में कृष्ण अपने 14 नाम के साथ विराजे हुए हैं। दोनों मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
पुजारी ब्रिज मोहन ने बताया कि दोनों मंदिर प्राचीन है। भगवान एक 14 नामों की मूर्तियों को यहां स्थापित किया गया है। रात 12 बजे ठाकुर जी की पूजा-अर्चना के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर झूला भी लगाया गया है। अलग से भोग की व्यवस्था होगी। फूलों से सजावट की गई है। ये मंदिर प्राचीन होने की वजह शहर के लोगों के बीच आस्था का केन्द्र है। दोनों ही मंदिरों में पान का बीड़ा चढ़ाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.