जैसलमेर में देश की एकता के लिए रन फॉर यूनिटी:2.5 किमी दौड़ लगाकर दिया एकता और भाईचारे का संदेश

जैसलमेर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर। रन फॉर यूनिटी में दौ लगा एकता का संदेश देते युवा।

जैसलमेर में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसका नाम रन फॉर यूनिटी रखा गया। इस दौड़ में कई युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ शहीद पूनम सिंह स्टेडियम से शुरू होकर इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम, पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रन फॉर यूनिटी को कलेक्टर टीना डाबी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी हौसला अफजाई की।

रन फॉर यूनिटी में दौड़े सभी

नगरपरिषद आयुक्त लजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर पूनम सिंह स्टेडियम से सुबह 7 बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर युवाओं ने देश भर में एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए एकता दौड़ का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि भारत विविधता में एकता का संदेश देने वाला दुनिया का सबसे प्यारा देश है। यही विविधता में एकता ही इस देश कि सबसे बड़ी खूबसूरती है और हमें इसको बरकरार रखनी है।

लजपाल सिंह ने बताया कि शहीद पूनमसिंह स्टेडियम से रवाना हुई रन फॉर यूनिटी दौड़ आरटीडीसी, विजय स्तम्भ से पुलिस लाइन होती हुई इंदिरा इनडोर स्टेडियम पर समाप्त हुई। दौड़ में सीमा सुरक्षा बल के जवानों व जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को बढ़िया बनाने की प्लानिंग पिछले कई दिनों से बनाई जा रही थी। हमारा उद्देश्य है कि भारत की एकता को कैसे कायम रख सकें और आने वाली पीढ़ी को सन्देश दे संके इसके लिए हर साल एकता दौड़ का आयोजन होना चाहिए।