स्वर्णनगरी में हवा का रुख बदलने के साथ ही माैसम का मिजाज तीन दिन से बदल रहा है। फिलहाल रबी फसलाें में सिंचाई के साथ नमी और बढ़ने की संभावना है। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 व न्यूनतम 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का असर तेज हो गया है। वहीं सुबह शीतलहर असर दिखा रही है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हो रही है। माैसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में अक्टूबर के बाद लगातार सिंचित एरिया बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में नमी बढ़ रही है। यही वजह है कि पारे में बढ़ोतरी के बावजूद सर्दी का असर पहले की तरह बना हुआ है। विभाग के अनुसार आगामी चार दिन शुष्क रहने के साथ उत्तरी हवा के साथ ठंड बढ़ने की संभाावना है। फिलहाल माैसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर तक माैसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दाैरान उतरी हवा के साथ तापमान में गिरावट अाने से सर्दी तेज भी हाे सकती है। वहीं दिन में माैसम सामान्य रहने की संभावना है। फिलहाल बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.