फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। कियारा-सिद्धार्थ ने शाम साढ़े 6 बजे के करीब जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में फेरे लिए। शाही शादी के लिए होटल में विदेशी फूलों से मंडप सजाया गया। शादी के बाद रिसेप्शन हुआ। इसके बाद देर रात दोनों की शादी के फोटो सामने आए। वहीं कियारा ने इंस्टा पर लिखा- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई।
इससे पहले बैंडबाजे के साथ बारात निकाली गई थी। सिद्धार्थ सफेद घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर निकले थे। इसमें करण जौहर, शाहिद कपूर और परिवार ने डांस किया। सिद्धार्थ के पापा व्हीलचेयर पर बैठे थे। बारात के लिए खास तौर पर दिल्ली से जीया बैंड बुलाया गया था। बारात पंजाबी ढोल और संगीत के साथ निकाली गई थी। बारात पहुंचने पर कियारा-सिद्धार्थ की वरमाला हुई। व्हाइट कलर के गुलाब के फूलों की माला दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई। वहीं रिसेप्शन में शामिल होने के लिए मलाइका अरोड़ा शाम करीब सात बजे जैसलमेर पहुंचीं।
दूल्हा-दुल्हन को साफा बांधने गए मुकेश बाहर आया तो भास्कर ने बात की। उन्होंने कहा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने पिंक और दुल्हन वालों ने गोल्डन कलर का साफा पहना था। कियारा ने पिक कलर का लहंगा और सिद्धार्थ ने व्हाइट कलर की एबरॉडी की शेरवानी पहनी थी।
हल्दी की रस्म में थीम यलो रखी गई थी। यलो रंग का साफा बांधने के लिए वर्कर भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्त और परिवार की महिलाओं ने हल्दी लगाई थी। मेहमानों को जैसलमेर का प्रसिद्ध घोटूवां लड्डू भी सर्व किया गया था।
मंगलवार सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही थी। सिक्योरिटी भी काफी टाइट थी। होटल स्टाफ मेंबर, गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही थी। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए थे।
फेरों की रस्म के लिए स्पेशल बावड़ी
कियारा-सिद्धार्थ ने होटल की बावड़ी में फेरे लिए। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया था। बीचों-बीच मंडप और चारों ओर मेहमानों के बैठने की जगह थी।
ये मेहमान थे मौजूद
कियारा के परिवार से: पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, भाई मिशाल आडवाणी,चाची सुमिता आडवाणी, चाचा हरीश आडवाणी, नानी वैलेरी आडवाणी, मौसी शाहीन अग्रवाल आए थे।
सिद्धार्थ की फैमिली: पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा ,मामा जयदीप भल्ला, मामी एरासेली, नानी हरचरन भल्ला, भतीजी अवानी, बुआ अम्बिका होरा, फूफा अशोक होरा, कजिन रोहन मल्होत्रा, मोमिना नूर, इशीता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बुआ का लड़का अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी में पहुंचे थे।
बॉलीवुड से आए दोस्त
फैशन डिजानइर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्टर मनीष मल्होत्रा,अरमान जैन, शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत, जूही चावला और उनके हसबैंड जय मेहता। मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता, हेयर ड्रेसर अमित ठाकुर, वेडिंग फिल्म शूटर विशाल पंजाबी, म्यूजिक के लिए DJ गणेश, हरि और सुखमणि और जोंकी, ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल।
फंक्शन में अलग-अलग थीम
-वेलकम पार्टी की थीम ब्लैक थी। इसमें सिद्धार्थ ने ब्लैक शेरवानी और कियारा ने ब्लैक गाउन पहना था। पार्टी होस्ट ब्लैक शेरवानी पहनकर करण जौहर ने की।
-म्यूजिक पार्टी की थीम-व्हाइट थी। कियारा-सिद्धार्थ ने व्हाइट ड्रेस पहनी थी।
-हल्दी के लिए यलो थीम है। मेहमान, वर्कर, वेटर सब यलो ड्रेस में नजर आए।
आम से खास शादियों में घोटूवां लड्डू की डिमांड
मेहमानों को घोटूवां लड्डू खिलाए गए थे। ये जैसलमेर की फेमस मिठाई है। इसकी डिमांड इतनी है कि इसकी कम से कम 50 दुकानें अकेले जैसलमेर में हैं। यहां होने वाली हर आम से लेकर रॉयल वेडिंग में इसकी डिमांड रहती है। यह देशभर में पसंद की जाती है। जैसलमेर के लोग जो देश के अलग-अलग शहरों में रहते हैं, वे ऑर्डर पर मंगवाते हैं। जैसलमेर आने वाले देशी-विदेशी टूरिस्ट भी इसे अपने साथ ले जाते हैं।
दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब फैंस
शादी की खबर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के नाम से पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। सभी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं।
कियारा-सिड के लहंगे और शेरवानी को लेकर भी एक्साइटमेंट था। दोनों के शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।
कियारा को स्वर्णलेखा गुप्ता ने किया तैयार
कियारा को दुल्हन के रूप में इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता ने तैयार किया था। उनकी पूरी टीम शनिवार शाम को ही मुंबई से जैसलमेर पहुंच चुकी थी।
मेकअप और ज्वेलरी से ब्राइडल को खूबसूरत लुक दिया गया। अमित ठाकुर ने उनका हेयर स्टाइल देखा। कियारा की मां और उनके परिवार की महिलाओं को तैयार करने के लिए अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट की टीम थी।
इस खास मौके पर कियारा-सिद्धार्थ के परिवार, करियर और लव स्टोरी के बारे में पढ़िए ...
दिल्ली के रहने वाले हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मल्होत्रा नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता सुनील मल्होत्रा नेवी ऑफिसर थे। वहीं, मां रीमा मल्होत्रा हाउस वाइफ हैं। बड़े भाई हर्षद बैंक में नौकरी करते हैं।
सिद्धार्थ की फैमिली में भाभी पूर्णिमा मल्होत्रा और एक भतीजा भी है। सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ शनिवार को दिल्ली से आए थे।
जैसलमेर एयरपोर्ट से बाहर आते हुए हर्षद दूर से बिल्कुल सिद्धार्थ की तरह दिखे थे। दोनों भाइयों की हाइट-पर्सनैलिटी सेम है।
हर्षद ने सूर्यगढ़ जाते हुए कहा था कि वे शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं भाभी भी पिंक ड्रेस में एकदम कूल लगी। सिद्धार्थ का भतीजा भी काफी हैंडसम है। एयरपोर्ट पर उनका कूल अंदाज और स्माइल सभी को पसंद आई।
करण के स्टूडेंट ने टीवी पर किया था काम
सिद्धार्थ ने अपने करियर शुरुआत 16 साल की उम्र में 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के भाई जयचंद का रोल प्ले किया था।
18 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था। वे साल 2010 में आई मूवी 'माइ नेम इज़ खान' में करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
करण जौहर ने ही अपने धर्मा प्रोडक्शन धर्मा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्मों में ब्रेक दिया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में कॉमेडी-ड्रामा मूवी 'हंसी तो फंसी', 2014 में रोमांटिक थ्रिलर एक विलेन,2016 में कपूर एंड संस की थी। कारगिल वॉर पर आधारित सिद्धार्थ की हालिया रिलीज मूवी शेरशाह हिट रही थी। शेरशाह में कियारा भी फीमेल लीड रोल में थीं। दोनों की एक्टिंग और बॉन्डिंग ने खासी तारीफें बटोरी थीं।
बिजनेस फैमिली से हैं कियारा
कियारा महाराष्ट्र की है। उनके पापा जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं और मां टीचर हैं। एक छोटा भाई मिशाल है। एयरपोर्ट पर उनके पापा 'ऑल द बेस्ट' बोलकर होटल के लिए रवाना हुए थे। कियारा ने 2014 में बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था।
'फुगली' उनकी पहली फिल्म थी। 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की वाइफ साक्षी का रोल प्ले किया। 2019 में शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह फिल्म में करने पर सबसे ज्यादा पंसद की गई। शेरशाह, भूल भुलैया- 2, गुड न्यूज और जुग जुग जियो एक्ट्रेस की कुछ हिट फिल्में हैं।
आलिया भट्ट के कारण बदलना पड़ा नाम
कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में काम करने के लिए आलिया भट्ट के कारण अपना नाम बदलना पड़ा था। सलमान का कहना था कि, इंडस्ट्री में ऑल रेडी एक आलिया है।
ऐसे में उन्हें करियर में नुकसान हो सकता है। भाईजान की एडवाइज को मानते हुए उन्होंने अपना नाम कियारा रखा था। ये नाम सलमान ने ही दिया था।
दोनों छुपाते रहे प्यार को
कियारा-सिद्धार्थ ने कभी फैंस के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। शादी का भी दोनों की ओर से अनाउंसमेंट नहीं की गई। शेरशाह की शूटिंग से परवान चढ़े प्यार को दोनों छुपाते ही आए हैं।
हालांकि, 2020 में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने अफ्रीका जाने पर इनके रिलेशनशिप की बात उड़ने लगी थीं। इसके बाद 2021 में कियारा ने सिद्धार्थ के माता-पिता को अपने घर पर डिनर पर बुलाया था। तब दोनों के पेरेंटस मिले थे।
ये भी पढ़ें-
कियारा-सिड की शादी में 10 देशों की स्पेशल डिश: कटरीना के लिए परफॉर्म करने वाले डीजे गणेश आए, मिशाल आडवाणी बहन और जीजा के लिए गाएंगे गाना
कियारा-सिड की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। नाच-गानों के साथ रस्में निभाई जा रही हैं। सिद्धार्थ की नानी भी अपने दोहिते की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शनिवार को एयरपोर्ट पर भास्कर से उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।
स्टार कपल के बॉलीवुड से लेकर बिजनेस फैमिली के दोस्त भी सूर्यगढ़ आ चुके हैं। मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी खास इंतजाम किया गया है। हर गेस्ट को अटेंड करने के लिए एक अटेंडर साथ रहेगा। मेहमानों की खातिरदारी में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें...)
कियारा-सिड ने क्यों चुना सूर्यगढ़:रात में सोने की तरह चमकता है; कमरों का किराया 2 लाख तक, इसमें 5 हवेलियां...92 बेडरूम
कियारा-सिद्धार्थ की शादी के गीतों की मिठास जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में सुनाई देने लगी है। लग्जरी गाड़ियां एयरपोर्ट से लेकर सूर्यगढ़ के बीच दौड़ रही हैं और गाड़ी रुकते ही मीडिया के कैमरों की फ्लैश की चमक देखने को मिल रही है। दूल्हा-दुल्हन भी अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच चुके हैं। आज से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा।
इस रॉयल वेडिंग के चर्चे पूरे देश में हैं। लोगों में क्रेज है- शादी कैसे होगी, क्या खास इंतजाम होंगे, कियारा का ब्राइडल लुक क्या होगा, क्या पहनेंगी? (पूरी खबर पढ़ें...)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.