जालोर के पर्यटक स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं:82.32 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य, सौन्दर्यकरण पर खर्च होंगे 67 लाख रुपए

जालोर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर जिले में 2 पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य करवाने और सौन्दर्यकरण के लिए 82.32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। - Dainik Bhaskar
जालोर जिले में 2 पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य करवाने और सौन्दर्यकरण के लिए 82.32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

जालोर जिले में 2 पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य करवाने और सौन्दर्यकरण के लिए 82.32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जालोर शहर के परकोटों के प्राचीन दरवाजों के संरक्षण और सौन्दर्यकरण के लिए 67.11 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं 15.21 लाख रुपए भाद्राजून की प्राचीन छतरियों पर खर्च किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जारी स्वीकृति के तहत जालोर जिले में भाद्राजून की प्राचीन छतरियों का संरक्षण और पर्यटन विकास कार्य के लिए 15.21 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिससे शौचालय, पीने की पानी की सुविधा, पत्थर की बेंचे, कूड़ेदान, स्टोन साइनेज और विद्युत संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। इसी प्रकार जालोर शहर के परकोटों के प्राचीन दरवाजों का संरक्षण और सौन्दर्यकरण कार्य के लिए 67.11 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। जिससे जालोर शहर स्थित सूरजपोल, तिलक द्वार, बड़ी पोल, कोतवाली पोल, लालपोल के संरक्षण और जीर्णोद्वार के काम करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा वित्त विभाग द्वारा नवीन पर्यटन विकास कार्य पर्यटन विकास कोष से करवाए जाने और चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में संबंधित कार्यकारी एजेंसी निदेशक, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, जयपुर को व्यय के लिए स्वीकृत प्रोजेक्ट राशि की 25 प्रतिशत राशि कोष में से उपलब्ध करवाए जाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।