गांव के आबादी एरिया में जाने वाले आम रास्ता के वाडीनाथ महादेव मंदिर के पास रास्ते में अज्ञात कारणों या जगली जानवरों ने हमला कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई। सुबह रास्ते से गुजरते लोगों ने देखा तो माैर मरा हुआ था। गांव के लोग एकत्रित हुए और विश्व हिंदू परिषद खंड नरसाना के कार्यकर्त्ता ने मौके राष्ट्रीय पक्षी को तालाब के पाल पर दफनाया। इसमें किशोर सिंह, शैतान सिंह, भीम गिरी, मदन सिंह, मेहरा राम, हनजा राम ने सहयोग किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.