खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टाइम टेबल जारी:11 से 15 जनवरी 2023 तक होगा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

जालोर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर में 11 और 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 66वीं जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर ने टाइम टेबल जारी किया है। - Dainik Bhaskar
जालोर में 11 और 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 66वीं जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर ने टाइम टेबल जारी किया है।

जालोर में 11 और 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 66वीं जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर ने टाइम टेबल जारी किया है। जिला स्तर पर 13 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रथम समूह की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा श्रीराम गोदारा ने बताया कि जिले में 3 समूह में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं को लेकर 6 नवंबर 2022 से पहले स्कूल स्तर पर अन्तर सदन खेल प्रतियोगिता कराई जानी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को जिला स्तर पर भेजा जाएगा और जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तर पर 13 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रथम समूह की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, सॉफ्टबॉल, कुश्ती, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, जूडो, हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस और क्रिकेट की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। शिक्षा विभाग के खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल हुए नए खेलों को विभाग द्वारा द्वितीय समूह में आयोजित कराया जाएगा। यह आयोजन जिला स्तर पर 17 नवंबर से 20 नवंबर तक होगा। इस समूह में नए खेल बॉक्सिंग, साइकलिंग, बॉल बैडमिंटन, टेनिस वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, राइफल शूटिंग, मिनी गोल्फ, नेटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्पीडबॉल, तीरंदाजी, अखाड़ा, स्काय मार्शल आर्ट, रोलबॉल, कूड़ो, थ्रो बॉल और शतरंज आयोजित किए जाएंगे। वहीं तृतीय समूह में 14 वर्ष आयु वर्ग के स्टूडेंट्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर 21 नवंबर से 24 नवंबर तक होगा। एथलेटिक्स का राज्य स्तरीय आयोजन भी जालौर के भीनमाल में 11 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक प्रस्तावित किया गया है।