जालोर सहित जिले में ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया। कोरोना महामारी की वजह से 2 वर्ष बाद निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। रास्ते में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मुस्लिम समाज द्वारा दरगाह गैबन शाह गाजी वीरमदेव चौक से गांधी चौक, सूरजपोल, अस्पताल चौराया, हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति होते हुए बडिपोल, घाचियों की फिलानी से जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। वहीं, जुलूस में जगह-जगह मुस्लिम समाज द्वारा नास्ता, कोल्डड्रिंक, फ्रूट,चॉकलेट आदि भी बांटे गए।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पुष्प वर्षा की। जुलूस में युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.