जालोर में चोरों ने ग्रेनाइट व्यवसाई के सूने मकान के ताले तोड़कर मकान में रखे 2 लाख रुपए और सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। परिवार होली के पर्व पर त्योहार मनाने के लिए मुंबई गया हुआ था।
पीड़ित भगली सिंधलान निवासी ग्रेनाइट व्यवसाई दुर्गादास खोरवाल (47) पुत्र कचरा राम ने बताया कि भागली सिंधलन स्थित अर्जुन ग्रेनाइट फैक्ट्री परिसर में बने मकान में ही परिवार सहित रहते हैं। परिवार सहित 4 मार्च को होली मनाने के लिए मुंबई गया था। 11 मार्च को फैक्ट्री के ठेकेदार गुलाबसिंह ने सूचना दी कि आप के घर के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर सोमवार को आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 2 लाख रुपए, 750 ग्राम चांदी और 1 तोला सोने के गहने नहीं मिले। कोतवाली पुलिस थाना उपनिरीक्षक किरण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.