झालरापाटन के जांगड़ा पोरवाल महिला मंडल के देखरेख में रणछोड़ राय मंदिर में आज दोपहर को फाग उत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सविता जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन से वैचारिक समरसता का विकास होता है और आपस में मेलजोल बढता है।
उन्होंने कहा कि महिला मंडल पूरे वर्ष समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा। भजन गायक ममता एंड पार्टी ने फाग गीत प्रस्तुत किए जिससे भावविभोर होकर महिलाएं राधा कृष्ण का पात्र बनी महिलाओं के साथ नृत्य करने लगी।
समाज की सभी महिलाओं ने आपस में फूल और गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम के लिए समाज की महिलाओं ने एक विशेष ड्रेस कोड रखा था। सभी महिलाएं एक जैसे परिधान में आकर्षक लग रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.