जिले को मिलेंगे 8 पशुधन सहायक:201 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, मेरिट लिस्ट के अनुसार होगी चयन प्रक्रिया

झालावाड़8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ जिले को जल्द 8 पशुधन सहायक मिलेंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। - Dainik Bhaskar
झालावाड़ जिले को जल्द 8 पशुधन सहायक मिलेंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

झालावाड़ जिले को जल्द 8 पशुधन सहायक मिलेंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पशुधन सहायकों के 8 पदों के लिए होने वाली संविदा भर्ती में करीब 201 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

प्रदेश में लंपी वायरस के प्रभाव से बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हुई है। वहीं वर्तमान में भी कई जगह गोवंश इस वायरस की चपेट में हैं। लंपी वायरस के नियंत्रण के लिए झालावाड़ जिले में अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस (यूटीबी) पर संविदा पर पशुधन सहायकों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस भर्ती से ऐसे बेरोजगारों को मौका मिल रहा है, जो लंबे समय से पशुधन सहायक का कोर्स करने के बाद वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में पशुपालन विभाग झालावाड़ के कार्यवाहक संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि मेरिट लिस्ट के अनुसार पशुधन सहायकों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब चयन प्रक्रिया की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...