नवंबर और दिसंबर में भी खरीदी के शुभ योग बन रहे हैं। सबसे पहला मुहूर्त 15 नवंबर को है, जब मंगल पुष्य का विशेष संयोग होगा। इसमें जमीन, मकान और दुकान जैसी स्थायी संपत्ति खरीदना लाभदायी है। दोनों महीनों में ऐसे 36 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें 14 नक्षत्र आधारित और 22 योग आधारित हैं। ज्योतिषचार्य ने बताया कि खास ग्रह-योग में स्थायी संपत्ति की खरीदी शुभ है। मंगल को भूमि पुत्र माना जाता है। पुष्य खरीदी के लिए शुभ होता है। इसलिए मंगल के साथ पुष्य का संयोग स्थायी संपत्ति खरीदी के लिए श्रेष्ठ है। ज्योतिषचार्य पं. ओम शास्त्री ने बताया कि लग्न तीन प्रकार के होते हैं- चर, स्थिर और द्वि-स्वभाव। यदि हमें वहां रहना है तो स्थिर लग्न यानी वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ लग्न में खरीदी करनी चाहिए। फैक्टरी या व्यापार के लिए चर लग्न यानी मेष, कर्क, तुला और मकर में खरीदी करनी चाहिए। इन लग्न में संपत्ति खरीदने से व्यापार में उन्नति होती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.