शादी समारोह से लौटते समय कार खाई में गिरी:3 साल के बच्चे सहित 5 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

झालावाड़7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश के आगर में आयोजित विवाह समारोह से वापस झालावाड़ लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर 7 फीट खाई में गिर गई। - Dainik Bhaskar
मध्यप्रदेश के आगर में आयोजित विवाह समारोह से वापस झालावाड़ लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर 7 फीट खाई में गिर गई।

मध्यप्रदेश के आगर में आयोजित विवाह समारोह से वापस झालावाड़ लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर 7 फीट खाई में गिर गई। हादसे में 3 साल के बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के सदस्य झालावाड़ निवासी दिलीप सोनी ने बताया कि उसके पिता श्याम सोनी (82), भाई सुरेंद्र सोनी (60), भाभी अंजू सोनी (55), दिव्या (30) और आरू (3) मध्य प्रदेश के आगर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर शुक्रवार शाम को वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरकोट के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पास के ढाबे वाले को मिलने पर ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों को इलाज जारी है।