अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में मिनी सचिवालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर ने 8 साथिनों को साथिन पुरस्कार, दो कार्यकर्ताओं को इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना पुरस्कार और बाल विकास की परियोजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं को माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें सम्मान के रूप में 2100 और 5100 रुपए के चेक दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 8 से 14 मार्च तक आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के समापन के अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए जिले में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के विरूद्ध अपराधों को जिले में पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक महेशचन्द गुप्ता ने कार्यक्रम परिचय दिया।
समारोह में महिलाओं का किया गया सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर ने 8 साथिनों को साथिन पुरस्कार तथा दो कार्यकर्ताओं को इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना पुरस्कार से पुरस्कृत किया। वहीं, बाल विकास की परियोजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं को माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्हें सम्मान के रूप में 2100 और 5100 रुपए के चेक दिए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीना, सीएमएचओ डॉ. जी.एम. सैय्यद, डीईओ उत्तरा मेहरा मौजूद रही।
आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के दौरान दीपिका शर्मा ने सरस्वती वंदना नृत्य, महिलाओं द्वारा समूह नृत्य, पूजा सोनी ने ठूमरी होली एकल नृत्य, प्रियंका शर्मा द्वारा कत्थक एकल नृत्य, बालिका निहारिक दांगी ने कविता पाठ, अदिती शर्मा ने गीत, बालिका भावी शर्मा द्वारा एकल गायन की हुलाहुप रिंग डान्स के साथ प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर कृष्णा वर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रस्तुतिकरण दिया। वहीं, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वृन्दावन की छात्राओं द्वारा गुड टच बेड टच नाटिका के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.