हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता:26 जनवरी से होगी शुरुआत, लोगों को देंगे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

झालावाड़5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में झालरापाटन ब्लॉक समन्वयक पूर्व सरपंच ललित राठौर ने यात्रा की व्यवस्था को लेकर चर्चा की।  - Dainik Bhaskar
बैठक में झालरापाटन ब्लॉक समन्वयक पूर्व सरपंच ललित राठौर ने यात्रा की व्यवस्था को लेकर चर्चा की। 

झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर झालरापाटन ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। बैठक में झालरापाटन ब्लॉक समन्वयक पूर्व सरपंच ललित राठौर ने यात्रा की व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फरीद चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से आम लोगों में उत्साह है। इस यात्रा में राहुल गांधी के दिए संदेशों और राजस्थान में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता बूथ स्तर के मतदाता के पास जाएंगे और उनके सामने केंद्र सरकार की विफलताओं को लाएंगे। साथ ही राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील करेंगे। मुख्य अतिथि यात्रा के समन्वयक ललित राठौड़ ने कार्यक्रम में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस शेख, पूर्व सभापति शफिक खान, प्रवक्ता ओम पाठक, सेवादल जिलाध्यक्ष नंदसिंह राठौड़, जिला सचिव रईस पठान, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह राठौर, ब्लॉक उपाध्यक्ष पार्षद मंगल गुर्जर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झालरापाटन के मीडिया प्रभारी आसिफ शेरवानी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।