पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निकाली साइकिल रैली:6KM की रैली में घूमकर देखे पर्यटन स्थल, वर्ल्ड हेरिटेज गागरोन का किला भी देखा

झालावाड़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
साइकिल रैली में बच्चों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों को घूमकर देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की। - Dainik Bhaskar
साइकिल रैली में बच्चों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों को घूमकर देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की।

झालावाड़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में करीब 95 बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों ने शहर के गढ़ परिसर से गागरोन किले तक करीब 6 किलोमीटर की साइकिल रैली की और पर्यटन स्थलों को घूमकर देखा। इस दौरान उन्होंने इतिहास की जानकारी भी जुटाई और लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साइकिलिंग संघ के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ साइकिल रेस में हिस्सा लिया

एसडीएम मनीषा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में 95 बच्चों ने भाग लिया।
एसडीएम मनीषा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में 95 बच्चों ने भाग लिया।

साइकिल रैली के दौरान बच्चों को टी-शर्ट और कैप का वितरण भी किया गया। इसके बाद रैली गढ़ परिसर से सीमेंट रोड, धोकडे के बालाजी, राड़ी के बालाजी रोड होते हुए सबसे पहले पैनोरमा स्थल पहुंची। यहां पैनोरमा में संत पीपाजी के बारे में जानकारी के लिए विभिन्न प्रकार के चित्र लगे हैं और मूर्ति स्थापित है। बच्चों ने संत पीपाजी के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद साइकिल रैली वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल गागरोन के किले पर पहुंची। साइकिल रैली में शामिल बच्चों ने किले में घूमकर ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। दौरान जिला साइकिल संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा, पीटीआई कृष्णा वर्मा, अलीम बैग, कृष्ण मोहन देवड़ा, सचिव अनंत शर्मा, सदस्य विक्रम दीपक जादव, हुसैन अली, आयुष, निशांत मालव समेत संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।