भास्कर खास:आरपीएससी: जनवरी से जून तक 1443 पदों पर भर्ती के लिए होंगी परीक्षाएं, कार्यक्रम जारी

झालावाड़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
  • नए साल 2023 में 6 महीने में 9 भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से नए साल में छह महीने में 1443 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन हाेगा। आयोग ने शुक्रवार को वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली 9 भर्तियों का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि 7 विभिन्न विभागों के 1443 पदों के लिए ये परीक्षाएं आगामी वर्ष जनवरी से जून माह के दौरान हाेंगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह में

प्रोटेक्शन आफिसर के 4 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2023 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (संस्कृत शिक्षा विभाग) के 6 विभिन्न विषयों के 538 पदों के लिए परीक्षा 29 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक हाेने की संभावना है। हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 पदों के लिए परीक्षा आयाेजन 10 फरवरी 2023 को संभावित है। ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 24 पदों के लिए 19 मार्च 2023 तथा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों की संभावित परीक्षा दिनांक 30 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित है। स्वायत्त शासन विभाग में राजस्व अधिकारी के 14 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पदों के लिए परीक्षा 14 मई 2023 तथा सहायक अभियंता के 41 पदों की परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जा सकती है। सहायक नगर नियोजक के 43 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 16 जून 2023 को तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून माह के पांचवे सप्ताह में संभावित है।

खबरें और भी हैं...