झालावाड़ में वेतन को तरसे रोडवेज कर्मचारी:2 महीने से नहीं मिली सेलरी, त्योहारी सीजन में बढ़ी परेशानी

झालावाड़8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ जिले में रोडवेज कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। - Dainik Bhaskar
झालावाड़ जिले में रोडवेज कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

एक और राज्य कर्मचारियों को बोनस का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में फेस्टिवल सीजन में उनकी परेशानी और बढ़ गई। जिले में रोडवेज डिपो में करीब 180 कर्मचारी हैं। इनमें ड्राइवर, कंडक्टर, लिपिक, वर्कशाप कर्मी, अधिकारी आदि शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा करीब 2 महीने से रोडवेज को बजट नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में रोडवेज ड्राइवर देवेंद्र ने बताया कि 2 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। किराना सहित अन्य सामग्री के लिए दुकानदारों से उधारी का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक वेतन के ठिकाने नहीं है। दीपावली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में कहीं दीपावली फीकी ना रह जाए। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक प्रतीक मीणा ने बताया कि करीब 180 कर्मचारी हैं, जिनको फिलहाल वेतन नहीं मिल रहा है। जैसे ही बजट मिलेगा, वेतन दिया जाएगा। वही, पेंशनर कर्मचारियों को भी अगस्त और सितंबर की पेंशन अभी तक भी नहीं मिली है।