- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- Students Expressed Their Views On The Values Of The Constitution And National Consciousness.
संविधान के मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
- कॉपी लिंक

झालावाड़| विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राक-लोकमंथन 2026 के तहत निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘हम भारत
महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण माली एवं उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. फहीमुद्दीन खान रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुति के आधार पर देवकरण को प्रथम, भूमिका तंवर को द्वितीय और अरमान खान को तृतीय स्थान के लिए चुना। कार्यक्रम में समिति संयोजक प्रो. हमीद अहमद ने प्राक-लोकमंथन की अवधारणा एवं उद्देश्य बताए। वहीं सह-संयोजक डॉ. अशोक कंवर शेखावत ने ‘हम भारत के लोग’ विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनू खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर समिति सदस्य सुश्री मनीषा मीणा, डॉ. अरुण कुमार जाजोरिया एवं भूपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






















