चिड़ावा से नारनौल मार्ग पर गाडाखेड़ा और पचेरी में हो रही अवैध टोल वसूली के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा रविवार से धरना शुरू करेगा। किसान सभा के चिड़ावा तहसील अध्यक्ष बजरंग बराला ने बताया कि टोल की मियाद 30 दिसम्बर 2021 को पूरी हो गई थी। लेकिन इसके बावजूद जनता से टोल वसूली अवैध रूप से की जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा। सड़कों की स्थिति खराब रहने पर किसान सभा ने पहले भी 23 दिन तक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सड़कों को सुधरवाया गया था।
निष्पक्ष जांच करवाने की मांग
संयुक्त किसान मोर्चा ने कम्पनी द्वारा की जा रही अवैध वसूली को तुरंत बंद करवाने के साथ ही अब तक हुई अवैध वसूली के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। किसान सभा तहसील अध्यक्ष बराला में दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.