ठाकुर जी की मूर्ति स्थापना महोत्सव:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण ​​​​​​​

चिड़ावा3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

स्वामियों की ढाणी में नव निर्मित ठाकुर जी की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा के प्रारंभ में पंडित केशव देव शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद मूर्तियों को नगर भ्रमण करवाया गया। रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ।

वहीं नव निर्मित ठाकुर जी की मूर्ति शुभ मुहूर्त में स्थापित की जाएगी। जिसके बाद में प्रसाद बांटा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया गया। जिसमें स्वामी की ढाणी, नेहरा की ढाणी और चनाना समेत अन्य गांवों के लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया।

भामाशाह नेपाल प्रवासी महेश केडिया ने साढ़े बारह लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर श्याम सुंदर केडिया, महेश केडिया, पवन केडिया, सुरेश केडिया, अनिल केडिया, सुनील केडिया सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...