मलसीसर- झुंझुनूं सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम खारिया गांव में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दाे जनाें की माैत हाे गई, जबकि एक घायल हाे गया। घायल युवक काे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए युवक मजदूरी कर घर आ रहे थे।
पुलिस ने दाेनाें के शव बीडीके अस्पताल की माेर्चरी में रखवाए है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार मलसीसर निवासी पिंकेश कुमार(27) पुत्र गोपीराम, महेंद्र कुमार(45) पुत्र नारणाराम व राजेश कुमार(31) पुत्र गोपीराम है। ये लाेग झुंझुनूं में मजदूरी के लिए गए थे। हमेशा की तरह शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे।
इसी दौरान खारिया बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से बाइक बाइक टकरा गई। हादसे में महेंद्र कुमार, राजेश कुमार व पिंकेश घायल हाे गए। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस 108 ने तीनों को बीडीके अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने महेंद्र कुमार व राजेश कुमार काे मृत घाेषित कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.