झुंझुनूं शहर में फौज के मोहल्ले में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली थाने में एएसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि साहूवाला कुआं के पास रहने वाला राजेंद्र स्वामी (32) ने सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राजेन्द्र स्वामी अपने परिवार के साथ साहू वाले कुएं के पास रहता है। उसने फौज के मोहल्ला निवासी नाथूराम सैनी के परिवार से उनकी जानकारी है। राजेन्द्र सुबह फौज का मोहल्ला निवासी नाथूराम सैनी घर में छत के ऊपर बने कमरे में फांसी लगा ली। जब नाथूराम सैनी के परिवार के सदस्य छत पर गए तो राजेन्द्र स्वामी कमरे में फांसी लगा रखी थी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। वहां पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक राजेंद्र स्वामी मजदूरी का काम करता है। उसके दो बच्चे है। एक लड़का है और एक लड़की है। सूत्रों के अनुसार किसी लेन देन के मामले में कई दिनों से मृतक टेंशन में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली गई है। मृतक राजेन्द्र नाथूराम सैनी के मकान पर जाकर फांसी क्यों लगाई है, इसकी जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.