भारतीय जनता पार्टी 4 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदर्शन में झुंझुनूं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में जमुना रिसोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहां कि राजस्थान की नाकारा सरकार ने युवाओं को अंधकार में धकेल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। लगातार 17 बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कर सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का कार्य किया, उसका जवाब देने के लिए 4 मार्च को हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर की ओर कूच करेंगे।
दूसरी ओर राजस्थान में 17 लाख बेरोजगार युवाओं ने रोजगार कार्यालय में अपना पंजीयन करवाया है जबकि राजस्थान सरकार एक लाख युवाओं को भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दे रही हैं। जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित युवा आक्रोश महा प्रदर्शन विधानसभा घेराव में जिले के प्रत्येक मंडल से पार्टी व पार्टी के प्रत्येक मोर्चे के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग ले।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वाहनों के माध्यम से जयपुर विधानसभा घेराव में पहुंचने की जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किए गए धोखे का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जन की आवाज बनने को तैयार है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं से 4 मार्च को जयपुर चलने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने किया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी, भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, शेर सिंह निरवान, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, मंजू सैनी, महावीर ढाका, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.