पत्नी बोलती है CM से क्यों पंगे लेते हो:CM जेल भिजवा देंगे, गुढ़ा का वीडियो आया सामने

झुंझुनूं4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पत्नी बोलती है CM  से क्यों  पंगे लेते हो - Dainik Bhaskar
पत्नी बोलती है CM से क्यों पंगे लेते हो

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के परिवार को अब डर लग रहा है। राज्यमंत्री राजेंद्रर गुढ़ा खुद इस बात का खुलासा कर रहे है। उनका एक वीडियो सामने आया है।यह वीडियो कल का बताया जा रहा ही। इस वीडियो में गुढ़ा खुद अपने बयानों में स्वीकार कर रहे हैं कि उसके परिवार में भय का माहौल है।

उदयपुरवाटी विधानसभा के केड पंचायत की छाबड़ियों की ढाणी में देवनारायण जयंती पर हुए कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहुंचे थे। जिन्होंने अपने भाषण में कहा कि उनकी पत्नी कहती है कि अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई ही। थोड़े निचले बैठ जाओ। मुख्यमंत्री से इतने पंगे क्यों ले रहे हो। वो अंदर डाल देंगे।

गुढ़ा यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तारी किया ही। वो भी एक षड़यंत्र है। गुर्जरों को उनके खिलाफ भड़काने के लिए, सचिन पायलट उदयपुरवाटी में जब सभा करने आए और उसकी सफलता से बौखलाए लोगों ने प्रधान माया गुर्जर को षड़यंत्र से गिरफ्तार करवा दिया। जबकि माया गुर्जर तो गाय के समान सीधी और भोली ही। उसका रिश्वत से कोई लेना—देना नहीं है।

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि पायलट साहब के प्रति दिवानगी देखकर आज देवनारायण भगवान की जयंती की छुट्टी हुई है।