उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में भी सर्दी के तेवर तीखे हैं। सर्द हवा से न्यूनतम तापमान दो दिन में 8.2 डिग्री घटकर आठ दिन बाद शुक्रवार को एक फिर से 2 डिग्री के करीब पर आ गया। सुबह मौसम में ठिठुरन रही, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में घर के बाहर खड़े वाहनों की सीट पर ओस की बूंदें जम गई।
न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई। हालांकि मौसम साफ होने से धूप जल्दी निकल आई। दोपहर में हवा का असर कम होने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी भी हुई।
इधर, मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार से सर्दी का असर कम होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिलानी मौसम विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.9 से बढ़कर 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 से घटकर 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.