घर में सो रहे लोगों पर किया जानलेवा हमला:अवैध कब्जा के नीयत से घुसे थे, दो बदमाश गिरफ्तार

झुंझुनूं2 महीने पहले
घर में सो रहे लोगों पर किया था जानलेवा हमला

झुंझुनूं में कब्जा करने की नीयत से घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले के मामले में सदर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बगड़ थाना क्षेत्र के भदौंदा कलां से पकड़ा हैं। बदमाशों ने 25 अगस्त 2022 को अपने कुछ साथियों के मिलकर एक प्लॉट पर कब्जा करने के लिए घर में घुस गए थे।

पिकअप गाड़ी को प्लॉट में घुसाकर दीवार तोड़ दी थी। उसके बाद घर में सो रहे लोगों पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। घर में खड़ी इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। हमले में दो से तीन लोग घायल हुए थे। प्लॉट खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

हमले में एक महिला सहित दो तीन लोग घायल हुए थे। इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र की एक महिला की ओर से सात से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले में पुलिस संपत, अंकित कुमार, मोहम्मद शरीफ, जयंत मेघवाल को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने दो आरोपियां को बापर्दा पकड़ा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।