झुंझुनूं में दिग्गज जाट नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला की 95वीं जयंती सद्भावना पूर्वक मनाई गई। कलेक्ट्रेट के पास स्थित पद्मश्री शीशराम पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद किया। जिला महामंत्री खलील बुड़ाना ने कहा कि पूर्व मंत्री शीशराम ओला किसानों के मसीहा थे। उन्होंने हर तबके लिए काम किया। पहल करने में पीछे नहीं रहे। छोटे से काम की भी अनदेखी नहीं की। हर मुद्दे के लिए लगातार लड़े।
उन्होंने जिले में सेना, शिक्षा, चिकित्सा दृष्टि से विकास कार्य कराए। झुंझुनूं में हर विकास का हिस्सा बने रहें। जिले के विकास कार्यों में बहुत बड़ा योगदान रहा। उनकी की ओर से जिले के विकास के लिए दिए गए योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। इस दौरान झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर, सभापति नगमा बानो, कांग्रेस नेता महेन्द्र झाझड़िया, उपसभापति राकेश झाझड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शीशराम ओला शेखावाटी के दिग्गज नेताओं में शुमार रहें हैं। उनकी पहचान किसान नेता के रूप में होती थी। वह दो बार केंद्रीय मंत्री, एक बार राज्य मंत्री, 5 बार सांसद तथा 8 बार विधायक रहे थे। सैनिक कल्याण कार्यों एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्हें किसानों के बड़े नेता के रूप में जाना जाता था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.