टोपीदार बंदूक के साथ घूम रहा था, गिरफ्तार किया:पुलिस को देख भागा, पीछा कर दबोच लिया; नहीं मिला लाइसेंस

झुंझुनूं4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध बंदूक जब्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar
अवैध बंदूक जब्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं सदर थाना पुलिस ने अवैध बंदूक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मण्ड़ावा थाना के मेहरादासी हाल बाकरा निवासी सुनिल उर्फ छित्रीया पुत्र कालूराम बांवरिया को पकड़ा है।आरोपी सदर थाना क्षेत्र के बाकरा से धींवा की तरफ जाने वाली रोड़ पर एक दूध की डेयरी के पास टोपीदार बंदुक लेकर घूम रहा था।

इस दौरान गश्त कर रही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति दूध की डेयरी के पास रोड़ पर हाथ में बंदूक लिए खड़ा है। पुलिस को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को रोक लिया।

पूछताछ की तो वह घबरा गया। बंदूक के बोर में सही से जवाब नहीं दे पाया। बंदूक का लाइसेंस भी नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने बंदूक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से बंदूक के बारे में पूछताछ कर रही है।