झुंझुनूं में गैंगवार की आशंका, युवक को गोली मारी:हरियाणा में व्हीकल चोरी का है वांटेड, अस्पताल में पुलिस तैनात

झुंझुनूं6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
युवक को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। - Dainik Bhaskar
युवक को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

हरियाणा में हुई फायरिंग में घायल हुए युवक को मंगलवार देर रात झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गैंगवार की आशंका है। गम्भीर हालात में घायल युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गैंगवार की आशंका को देखते हुए अस्पताल पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। हालांकि सामने नहीं आया है किस रंजिश को लेकर युवक के गोली मारी गई है। घायल युवक के साथी थी इस मामले में पुलिस को कुछ नहीं बता पाए पुलिस का मानना है कि साथी युवक मामले को छुपा रहे हैं।

विरण भिवानी (हरियाणा) निवासी युवक पवन (35) पुत्र कमल सिंह सैनी के गोली हाथ में लगने के बाद छाती में घुस गई। उसका छोटा भाई सतीश (32) व संदीप शर्मा (21) उसे अस्पताल लेकर आए थे। घायल युवक वाहन चोरी के मामले में हरियाणा में वांछित भी है। हालत गंभीर होने के कारण देर रात उसे बीडीके अस्पताल से जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस को पवन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि वह वांटेड भी है। झुंझुनूं पुलिस ने पवन को कस्टडी में लेकर हरियाणा पुलिस को सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरियाणा में हुई फायरिंग में पवन घायल हो गया। उसे चिड़ावा के अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर चिड़ावा थाना पुलिस पहुंची। जिसने पवन के साथ आए दो युवकों से जानकारी ली तो वे कुछ बताने से बचते रहे। पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि साथ आए युवक भिवानी जिले के हैं।

इसकी सूचना झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा पुलिस को दी। सूचना पर तोसाम थाना पुलिस देर रात झुंझुनूं पहुंची। घायल पवन को बाद में बीडीके अस्पताल फिर देर रात जयपुर रेफर किया गया। पवन तोसाम थाने में वाहन चोरी के मामले में वांछित है। पुलिस उसके साथ आए युवकों से घटना की जानकारी ले रही है।

गोली प्रेम नामक बदमाश ने मारी है। गोली किस बात को लेकर मारी गई है इस बात का भी खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई। झुंझुनूं पुलिस ने गैंगवार की आशंका में बीडीके अस्पताल में भी पुलिस जवान तैनात किए गए।