यूथ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष पद तक के चुनाव के लिए मतदान शनिवार से शुरू हो रहा है। मतदान प्रक्रिया 27 फरवरी तक यानि दो महीने तक चलेगी। यह ऑनलाइन वोटिंग आईवाईसी एप के जरिए होगी।
चुनावी साल में कांग्रेस में अग्रिम संगठनों को भी सक्रिय किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तीनों पदों के लिए भी झुंझुनूं से प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक मतदाता चारों पदों के लिए मतदान कर सकेगा।
अक्सर चुनाव से पहले यूथ कांग्रेस में सदस्यता अभियान चलाया जाता है लेकिन इस बार मतदान प्रक्रिया के दौरान ही सदस्य भी बनाए जाएंगे। इसके लिए आईवाईसी एप के जरिए ही 50 रुपए सदस्यता शुल्क देना हाेगा।
प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए झुंझुनूं से दावेदारी
यूथ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए भी जिले के युवा दावेदारी कर रहे हैं। सुधींद्र मूंड प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की दौड़ में हैं। मूंड वर्तमान में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। प्रदेश महासचिव पद के लिए झुंझुनूं से अविनाश महला, विकास खीचड़, अभिषेक साेमरा, सिद्धांत जांगिड़, विजय बाकरा, राहुल पूनिया मैदान में हैं।
जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी
यूथ कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के लिए इस बार 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पवन कुमार, सुनील झाझड़िया, उमेश डूडी, विपिन कुमार, सुरेश बुडानिया, आशीषचंद्र, आकाश डांगी, पुलकित कुमार, परवण चाैधरी, राहुल कुमार, कामरान खान, अनिल डांगी, भारत झाझड़िया, पवन कुमार, अमित मान शामिल हैं। विधानसभाध्यक्ष के लिए ये प्रत्याशी मैदान में
झुंझुनूं : आमिर खान, मोहम्मद साेहेल, शहबाज फारूकी, रौनक नेहरा, उत्पल चौधरी के बीच मुकाबला है।
उदयपुरवाटी : अंकित तनानिया, कैलाश कुमार, मनीष सैनी, प्रमोद कुमार, अब्दुल कयूम मैदान में हैं।
सूरजगढ : गौरव ओला, प्रियंका, पूनम जिलाेवा, विनेश शर्मा, राजेंद्र रावत मैदान में हैं।
मंडावा : मोहम्मद सलीम, लतीफ खान, अनुज कुमार, आशीष कुमार, अकरम खान, संदीप कुमार मैदान में हैं।
नवलगढ : एजाज, रामावतार जांगिड़, अमन खत्री, संजय कुमार के बीच मुकाबला है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.