भाजपा की जन आक्रोश यात्रा:उदयपुरवाटी शहर में रैली निकाल कर जताया कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध

उदयपुरवाटी3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में चल रही जन आक्रोश यात्रा चौथे दिन बुधवार को बागोरा से शुरू होकर उदयपुरवाटी पहुंची। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकालकर कांग्रेस सरकार के प्रति आक्रोश जताया।

यात्रा बागोरा से कोट, नांगल, गोरियां व धनावता होते हुए बुधवार की शाम उदयपुरवाटी पहुंची। रास्ते में नुक्कड़ सभाओं के दौरान प्रभारी प्रेमसिंह बनवासा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, यात्रा संयोजक सतपाल मावलिया, भाजपा नेता यतेंद्र सैनी, रवि सैनी आदि ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विफलताओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 4 साल तक कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी नेता सिर्फ कुर्सी बचाने के चक्कर में लगे रहे। यात्रा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्वंभर पूनियां, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, अमरसिंह धींवा, पवन शर्मा गुढ़ा आदि शामिल थे।

उदयपुरवाटी में सात बत्ती के निकट सभा हुई। जिसमें पार्षद घनश्याम स्वामी, छाजूराम डिगवाल, रामाकांत शर्मा, पार्षद दिनेश सैनी, तेजस छीपा, भागीरथ सैनी, जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी, सुशील सैनी, बनवारीलाल सैनी, बिरबल सैनी, पूर्व पार्षद गिरधारीलाल कनवा, अशोक सैनी, पूर्व पार्षद भोमाराम सैनी, ललित सोनी, राजेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...