उदयपुरवाटी में पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मदनलाल सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी के अनुसार घूमचक्कर के निकट स्थित जेएमपीएस में शुक्रवार शाम श्रद्धंजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, सुरेश सैनी, नगर महामंत्री मदनलाल सैनी, एडवोकेट रामजीवन गुप्ता आदि ने विचार प्रकट करते हुए पूर्व सांसद मदनलाल सैनी को पार्टी का अनुशासित और वफादार सिपाही बताया। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
इस मौके पर सुरेश सैनी, प्रकाशचंद सैनी, विजय चेजारा, रतनलाल सैनी, रामाकांत शर्मा, पूनमचंद सोनी, कैलाश सैनी, हरीश दायमा, झाबरमल सैनी, ब्रह्मदत्त सैनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद राजेंद्र ढेनवाल ने किया।
बता दें मदन लाल सैनी 1990 में उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। उसके बाद उन्होंने झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा। पार्टी ने उनको राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा। इसके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.