बालेसर में तनसिंह की 99वीं जयंती मनाई:लोगों को जीवन से प्रेरणा लेने को कहा

बालेसर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
तनसिंह की 99वीं जयंती मनाई - Dainik Bhaskar
तनसिंह की 99वीं जयंती मनाई

बालेसर में क्षत्रिय युवक के संस्थापक तनसिंह की 99वीं जयंती आज मनोहर सिंह ईंदा स्टेडियम बेलवा राणाजी में मनाई गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद स्वंय सेवकों ने भाग लिया।

तनसिंह की 99वीं जयंती का शुभारंभ ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद क्षत्रिय युवक संघ के कई वक्ताओं ने तनसिंह के जीवन दर्शन पर विचार प्रकट करते हुए कहा की युवाओं को तनसिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में आगे बढने के लिए संयमित जीवन जीए और सर्वजन कल्याण की भावना इंसान में होनी चाहिए।

मनुष्य जीवन को व्यर्थ में न गंवाकर परजन हित में लगाना चाहिए। क्षत्रिय कोई एक विशेष वर्ग नही बल्कि एक विचारधारा हैं। जिसे हम सभी को आगे बढाना चाहिए । उन्होंने बताया कि तनसिंह की विचारधारा सर्वजन हिताय को लेकर थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन परहित में लगाया। हमें उन्हीं के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए। इस मौके क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख भेरू सिंह ईंदा, राणा प्रताप सिंह ईंदा,पूर्व प्रधान भवंर सिंह ईंदा, प.स. सदस्य सवाई सिंह ईंदा समेत सैकड़ों स्वंयसेवक और ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...