पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्य सरकार के दो निगम-दो मेयर की व्यवस्था के बाद शुक्रवार को भाजपा शासित दक्षिण निगम बोर्ड की पहली बजट बैठक 23 कमेटियों के गठन का प्रस्ताव ध्वनिमत के साथ पारित कर राज्य सरकार को भिजवा दिया। निगम ने पहली बार गौ-संरक्षण एवं गोपालन और विवाह स्थल, सार्वजनिक उद्यान व सामुदायिक भवन देखरेख की दो कमेटियां भी गठित की हैं।
इसके साथ ही बैठक में पार्षदों का मानदेय 3750 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए करने और निगम दक्षिण की विज्ञापन, ट्रेड लाइसेंस, विवाह स्थल सहित अन्य समस्त उपविधियां तैयार कर उनके राजकीय गजट में प्रकाशन करने का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भिजवाने का निर्णय लिया। इधर, निगम दक्षिण ने अपनी तंगहाली को दर्शाते हुए राज्य सरकार से विकास के नाम पर 300 करोड़ रुपए मांग लिए। निगम ने शुक्रवार को 310.79 करोड़ का बजट पारित किया हैं। महापौर ने बजट बैठक में सरकार से चुंगी पुनर्भरण राशि को बढ़ाने की मांग की।
मेयर दो और उप मेयर एक कमेटी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष किनारे
निगम दक्षिण ने कमेटियों का गठन करते हुए इस बार भी नेता प्रतिपक्ष को एक भी कमेटी में शामिल नहीं किया हैं। महापौर दो कमेटी के अध्यक्ष हैं तो उप महापौर को एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, भीमराज राखेचा को मुख्य सचेतक बनाया है। इसी प्रकार रविंद्रसिंह परिहार को सचेतक और सावित्री गुर्जर को उप सचेतक बनाया है। कमेटियों के गठन के साथ ही भाजपा पार्षदाें में असंतोष के स्वर भी नजर आने लगे हैं। हालांकि भाजपा संगठन ने इसको लेकर पार्षदों को समझाने का काम भी शुरू कर दिया है।
1. कार्यपालक समिति| अध्यक्ष: वनिता सेठ, उपाध्यक्ष: किशनलाल लड्ढ़ा। सदस्य: गणपतसिंह चौहान, पूजा राठी, पायल जानयानी, अजयसिंह मेड़तिया, नरेंद्र फतानी, अशोक भाटी, भीमराज राखेचा, फतेहराज गुर्जर व (उपधारा (3) के अंतर्गत गठित समितियों के अध्यक्ष भी सदस्य होंगे) 2.वित्त समिति| अध्यक्ष: वनिता सेठ, उपाध्यक्ष: किशनलाल लड्ढ़ा। सदस्य: लहरा देवी, मनीषा गौड़, अनिल गट्ठानी, अशोक भाटी, जगदीश कुमार नायक, पुरुषोत्तम आचार्य, मोहित ओझा व गणपतसिंह चौहान। 3.स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति (अ) (वार्ड 1 से 40)| अध्यक्ष: दीपक माथुर। सदस्य: पायल जानयानी, विक्रमसिंह पंवार, मंजूर अली, प्रमिला, रागिनी शर्मा, फतेहराज गुर्जर, दलपत वैष्णव, रुबिना व अनिल गट्ठानी। 4.स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति (ब) (वार्ड 40 से 80)| अध्यक्ष: भवानीसिंह जोधा। सदस्य: पूजा राठी, दयाराम भाटी, बसंती मेवाड़ा, जगदीश कुमार नायक, पुखराज प्रजापत, रविंद्रसिंह परिहार, प्रिया विश्नोई, प्रभुसिंह राठौड़ व अशोक भाटी। 5. भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति (अ) (वार्ड 1 से 40)| अध्यक्ष: रेवतसिंह इंदा। सदस्य: रविंद्रसिंह परिहार, अनिल कुमार गट्ठानी, पुखराज प्रजापत, मोहित ओझा, इंद्रा राजपुरोहित, दयाराम भाटी, रामसिंह सांजू, प्रकाश जैन व सुमन सैन। 6. भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति (ब) (वार्ड 40 से 80)| अध्यक्ष: प्रदीप बेनीवाल। सदस्य: योगेश व्यास, दीपक माथुर, नरेंद्र फितानी, पुरुषोत्तम आचार्य, सुमेरसिंह, विक्रमसिंह पंवार, इंद्रा राजपुरोहित, कुश गहलोत व नरेश जोशी। 7. गंदी बस्ती सुधार समिति| अध्यक्ष: मंजू देवी कंडारा। सदस्य: विक्रमसिंह पंवार, फतेहराज गुर्जर, सावित्री गुर्जर, पुखराज प्रजापत, दयाराम भाटी, बसंती मेवाड़ा, अनिल कुमार प्रजापत, शिव प्रकाश व मुमल प्रजापत। 8. नियम और उप विधि समिति| अध्यक्ष: निशा चौधरी। सदस्य: पूजा राठी, मनीषा गौड़, अशोक भाटी, सुमन सैन, मोहित आेझा, लहरा देवी, अजय सिंह, हनीफा बानो व योगेश गहलोत। 9.अपराध शमन, समझौता समित (अ) (वार्ड 1 से 40)| अध्यक्ष: अल्का पंवार। सदस्य: अजयसिंह, नरेंद्र फितानी, मंजूर अली, सुनिल संभावानी, अमरलाल वर्गी, सुरेश मेघवाल, घनश्याम भाटी, महेंद्र बेनीवाल व सरिता बरवड़। 10.अपराध शमन, समझौता समिति (ब) (वार्ड 40 से 80)| अध्यक्ष: रामस्वरूप प्रजापत। सदस्य: भवानीसिंह जोधा, भंवर कंवर, सुगना देवी बागरेचा, रेवतसिंह इंदा, अल्का पंवार, दयाराम भाटी, निशा चौधरी, आईदानराम सारण व महेंद्रसिंह परिहार। 11. अग्निशमन व आपदा प्रबंधन समिति| अध्यक्ष: अशोक सिंह चौहान, सदस्य: अजयसिंह मेड़तिया, नरेंद्रसिंह भाटी, किशनलाल लड्ढ़ा, पुरुषोत्तम आचार्य, जगदीश नायक, रविंद्रसिंह परिहार, सावित्री गुर्जर व मंजू शर्मा। 12. अवज्ञा एवं अतिक्रमण समिति (अ) (वार्ड 1 से 40)| अध्यक्ष: घनश्याम भाटी। सदस्य: दलपत वैष्णव, अशोक चौहान, इंद्रा राजपुरोहित, नरेंद्र फितानी, पायल जायनानी, अमरलाल वर्गी, मोहित आेझा, महिपालसिंह खांगटा व दोलतसिंह सांखला। 13. अवज्ञा एवं अतिक्रमण समिति (ब) वार्ड 40 से 80)| अध्यक्ष: सुरेश मेघवाल, सदस्य: बसंती मेवाड़ा, रविंद्रसिंह परिहार, रेवतसिंह इंदा, पुखराज प्रजापत, सावित्री गुर्जर. मंजू प्रजापत, ललित गहलोत, नरेश जोशी व प्रकाश जैन। 14. नगरीय विकास सौंदर्यीकरण समिति| अध्यक्ष: पुरुषोत्तम आचार्य, सदस्य: महेश परिहार, मीनाक्षी कोठारी, प्रदीप बेनीवाल, भीमराज राखेचा, पायल जानयानी, मंजू प्रजापत, दीपक माथुर, रागिनी शर्मा व सैयद इस्लामुल। 15. कल्याण एवं मेला उत्सव समिति| अध्यक्ष: मीनाक्षी कोठारी। सदस्य: पूजा राठी, निशा चौधरी, सावित्री गुर्जर, मंजू प्रजापत, सुमन सैन, लहरा देवी, मुमताज, पूजा पारीक, रागिनी शर्मा व आरती आर्य। 16. रोशनी एवं प्रकाश व्यवस्था समिति| अध्यक्ष: सुगन देवी बागरेचा, सदस्य: अशोक चौहान, रविंद्रसिंह परिहार, भंवर कंवर, पायल जानयानी, फतेहराज गुर्जर, अजयसिंह, घनश्याम भाटी, गिरधारी सिंह व प्रिया विश्नोई। 17. सीवरेज, ड्रेनेज निस्तारण समिति (अ)। (वार्ड 1 से 40)| अध्यक्ष: अमरलाल वर्गी, सदस्य: दलपत वैष्णव, लहरादेवी, विक्रम, अशोक सिंह चौहान, प्रमिला, नरेंद्रसिंह, फतेहराज गुर्जर, गिरधारी सिंह व हेमलता परिहार। 18. सीवरेज, ड्रेनेज निस्तारण समिति (ब) (वार्ड 40 से 80)| अध्यक्ष: महेश परिहार। सदस्य: सावित्री गुर्जर, मीनाक्षी कोठारी, रामस्वरूप प्रजापत, मंजूदेवी कंडारा, बसंती मेवाड़ा, भीमराज राखेचा, प्रदीप बेनीवाल, योगेश गहलोत व महिपालसिंह खांगटा। 19. परिवहन एवं पर्यावरण समिति (अ)।(वार्ड 1 से 40)| अध्यक्ष: सुनील संभावानी। सदस्य: दलपत वैष्णव, प्रमिला, मंजूर अली, सुरेश मेघवाल, अजयसिंह, सुमेरसिंह, नरेंद्रसिंह, महेंद्रसिंह परिहार व मंजू शर्मा। 20. परिवहन एवं पर्यावरण समिति (ब)। (वार्ड 40 से 80)| अध्यक्ष: अनिल कुमार प्रजापत। सदस्य: जगदीश नायक, आरती आर्य, भवानीसिंह जोधा, अल्का पंवार, सुगना देवी बागरेचा, मंजू प्रजापत, निशा चौधरी, रेखा परिहार व पूजा पारीक। 21. मार्केट, लाइसेंस एवं राजस्व समिति| अध्यक्ष: योगेश व्यास। सदस्य: प्रमिला, सुमेरसिंह, सुनील संभावानी, मंजूर अली, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार गट्ठानी, सुरेश मेघवाल, कुश गहलोत व रेखा परिवार। 22. विवाह स्थल, उद्यान एवं सामुदायिक भवन रखरखाव समिति| अध्यक्ष: किशनलाल लड्ढ़ा। सदस्य: पूजा राठी, रामस्वरूप प्रजापत, आरती आर्य, अमरलाल वर्गी, सुमेरसिंह, भंवर कंवर, इंद्रा राजपुरोहित, रामसिंह सांजू व प्रकाश जैन। 23. गो संरक्षक एवं गोपालन समिति|अध्यक्ष: सुमन सैन। सदस्य: भीमराज राखेचा, नरेंद्र फितानी, घनश्याम भाटी, अनिल गट्ठानी, राकेश, आरती आर्य, अनिल प्रजापत, महेश परिहार व मूमल प्रजापत।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.