• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • After Leaving 2 Wives, Became A Hindu In The Affair Of The Third And Went To The Temple, Then Married The Second One As A Muslim, Did Both.

2 पत्नियों को छोड़ने के बाद तीसरी के चक्कर में:हिंदू बन मंदिर में फेरे तो दूसरी से मुस्लिम बता किया निकाह, दोनों को किया दरबदर

जोधपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाने पहुंचीं पीड़िताएं। - Dainik Bhaskar
थाने पहुंचीं पीड़िताएं।

दो बीवियों को मार-पीटकर दरबदर करने के बाद एक युवक अब तीसरी शादी रचाने की तैयारी में है। यह अजीबोगरीब मामला जोधपुर का है। मामला तब सामने आया, जब आरोपी युवक की दोनों पत्नियां एकसाथ प्रताप नगर थाने में पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी शख्स फरार है।

धोखे में रखकर एक से राजू बनकर की शादी तो दूसरी से इमरान बन किया निकाह
दोनों पत्नियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने एक से राजू बनकर शादी की। वहीं, दूसरी युवती से इमरान बनकर निकाह किया। अब आरोपी तीसरी शादी करने जा रहा है। दोनों का कहना है कि पहले हमे धोखे में रख शादी की। फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति दोनों महिलाओं को छोड़ चुका है। अब तीसरी महिला का जीवन खराब करने जा रहा है, इसलिए उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रताप नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

आरोपी।
आरोपी।

पहली शादी 2011 में की, दूसरी 2021 में, अब दोनों को छोड़ा
दोनों महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने 2011 में खुद को हिंदू बताकर शादी रचाई। उसके बाद 29 जुलाई 2021 को मुस्लिम बनकर मुस्लिम लड़की से शादी की। अब यह शख्स दोनों को छोड़कर जा चुका है। दोनों ही युवतियां दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दोनों ने बताया कि आरोपी दुकान चलाता है। लेकिन वहां भी नहीं मिला।

हिंदू युवती ने बताया कि मंदिर में लिए थे फेरे, बाद में मारपीट कर घर से निकाला
हिंदू युवती नीतू ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ 2011 में मंदिर में फेरे लिए थे। शादी के कुछ समय बाद इमरान उसे मारने- पीटने लगा। घर से निकाल दिया। वो भी वापस नहीं गई। कई दिनों बाद उसे पता चला कि इमरान किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस दौरान इमरान ने मुस्लिम लड़की आयशा से निकाह कर लिया। उसके साथ रहने लगा। लेकिन कुछ दिनों बाद वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा। फिर घर से निकाल दिया। इस दौरान आयशा को नीतू के बारे में भी पता चला।

आयशा से किया निकाह।
आयशा से किया निकाह।

तीसरी शादी की कोशिश पर युवतियों ने पुलिस से लगाई गुहार, आरोपी की तलाश
आयशा ने 10 नवंबर थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जब इमरान के बारे में जांच करने पहुंची तो पता चला कि वह इस शहर में नहीं है। मामले में पुलिस के आगे कोई कार्रवाई नहीं करने पर रविवार को दोनों महिलाएं सामने आई। दोनों युवतियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस इमरान की तलाश कर रही है।