शादी का झांसा देकर युवती से 4 साल तक रेप:एक घर में साथ रह रहे थे दोनों, यौन शोषण करता रहा आरोपी; गर्भवती हुई को गिरा दिया बच्चा, आखिर थाने पहुंची पीड़िता

जोधपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतिकात्मक फोटो।

जोधपुर शहर में रहने वाली उत्तर प्रदेश की युवती ने मंडोर पुलिस थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। चार साल तक एक युवक के साथ रहने के बाद अब उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के साथ ही जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंडोर थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने स्वयं पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंडोर क्षेत्र में एक युवक के साथ चार वर्ष से रह रही है। युवक ने उसे शादी का झांसा दे रखा था। उस पर विश्वास कर वह साथ में रहने लग गई। शादी करने के नाम पर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस कारण वह गर्भवती भी हो गई, लेकिन उसने अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात भी करवा दिया।

अब वह शादी करने से भी मुकर गया है। मंडोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच मंडोर थाना अधिकारी कर रहे है।

खबरें और भी हैं...