कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए मूलचंद संचेती चेरिटबल ट्रस्ट की ओर से ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने एक कंपनी के न्यू पॉवर हाउस प्रांगण में किया। ट्रस्ट के सीपी संचेती ने बताया कि ट्रस्ट ने आठ अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 10 लीटर प्रति मिनट क्षमता के मंगवाएं हैं। इनसे एक साथ दो मरीजों को भी ऑक्सीजन दी जा सकेगी।
संचेती ने बताया कि यह सुविधा बिना सिक्योरिटी डिपोजिट के उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही ट्रस्ट प्रशिक्षित कंपाउंडर की सेवा भी उपलब्ध करवाएगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्रस्ट के विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, उप महापौर देवेंद्र सालेचा, अशोक कुमार संचेती, निलेश संचेती व रेलवे सदस्य ब्रजमोहन पुरोहित अादि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.