बहन के देवर के पीछे तलवार लेकर दौड़ा, 3 गिरफ्तार:लव मैरिज से नाराज था भाई; जमानत पर था, फिर किया हमला

जोधपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक के पीछे तलवार दौड़ने और हमला करने के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमलावर 5 में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार किया व दो दिन की रिमांड पर लिया है।

कुछ दिन पहले भी हमलावरों ने हमला किया था और जमानत पर रिहा हुए थे। रिहा होते ही वापस हमला किया। इस पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

नागौरी गेट थानाअधिकारी सोमकरण ने बताया कि पीड़ित सुनील पुत्र राजाराम ने विशाल उनिया उर्फ सोनू, कुश, अमित व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि शिप हाउस से नागौरी गेट की तरफ आते समय 20 जनवरी की शाम को विशाल, कुश व अन्य कार में पीछे आए आए स्कूटी को टक्कर मारी और तलवार लेकर पीछे दौड़े। सुनील जैसे तैसे जान बचाकर भाग गया। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

लव मैरिज से नाराज

कुश की बहन तमन्ना ने सुनील के भाई राहुल गूंद से 8 दिसंबर को लव मैरिज कर ली थी। इस बात से तमन्ना का भाई कुश नाराज था। 11 जनवरी को कुश व उनके सहयोगी ने हमला किया था । उस समय उनको गिरफ्तार किया और बेल पर रिहा हुए।

कार से स्कूटी पर टक्कर मारी

बहन की लव मैरिज का बदला लेने के लिए कुश और उनिया ने तलवार राहुल के भाई सुनील पर हमला कर दिया जिसमें उसके हाथ-पैर पर चोट आई। उसने भाग कर जान बचाई। सुनील के साथ उसका दोस्त बागर चौक निवासी महेन्द्र हंस स्कूटी पर पीछे बैठा था।

सुनील ने बताया कि इन लड़कों ने उस पर जानलेवा हमला किया। उनिया और कुश के पास तलवार थी। अमित के हाथ में पाईप था। इनमें से एक हाथ में पत्थर थे। जिससे मेरे पीछे पत्थर भी फेंके। मारपीट से बायां हाथ का पंजा व दोनों पैरो पर चोट आई। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट के दौरान उसके दोनों मोबाइल टूट गए।

इस पर पुलिस ने रामबाग हरीजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय विशाल उर्फ उनिया पुत्र राजेश वाल्मीकि, 20 वर्षीय कुश पुत्र अजय घारू, व 18 वर्षीय अमित पुत्र बाबूलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार किया।