पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में मौसमी परिस्थितियां बदलने के बाद ठिठुरन बढ़ने लगी है, हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बावजूद भी गुरुवार शाम के बाद शहर में ठिठुरन बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में बादलों की आवाजाही व न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। शहर में अलसुबह से बादलों की आवाजाही थी।
इससे शहर का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री बढ़ गया। शहर में 3 दिन बाद कोहरा नहीं छाया, लेकिन सुबह से धुंध छाई हुई थी। दृश्यता करीब 1000 मीटर से ज्यादा थी। दिन निकलने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हुई तथा तेज धूप भी निकली। दोपहर के बाद हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया। इससे न केवल ठिठुरन बढ़ने लगी, बल्कि शहर का अधिकतम तापमान भी उतर गया।
शहर का अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 21.3 डिग्री पहुंच गया। दिन निकलने के बाद शहर में ठिठुरन भी बढ़ गई। जबकि न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में हल्के बादल छाने की संभावना है। इससे शहर का न्यूनतम तापमान या तो स्थिर रहेगा अथवा पारे में बढोत्तरी की संभावना है। वहीं बादल छाए तो अधिकतम तापमान में भी स्थिरता रहने की संभावना है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.