पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर का अधिकतम तापमान लगातार चौथे दिन भी 40 डिग्री के पार रहा। रात करीब 11 बजे के बाद धूल भरी हवाएं चली और शहर में अंधड़ छा गया। दिन में हवाओं की वजह से तापमान कुछ कम हुआ, लेकिन तपिश बरकरार थी। पश्चिमी विक्षोभ के कम असर से अगले दो दिन तक तापमान 40 के पार रहने की ही उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
देश के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों से पश्चिमी विक्षोभ निकल रहा था, जिसके चलते पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधियां, तेज हवाएं, बादलों की आवाजाही व बूंदाबांदी की भी संभावना थीं। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर था, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी इसका असर था। इसकी वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। यही वजह है कि शहर का तापमान पिछले चार दिनों से 40 के पार ही है।
शहर में सुबह से ही खिली धूप निकली, जिसके चलते तपिश बढ़ी और शहर का न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दिन भर तेज धूप रही, जिसकी वजह से शहर का तापमान फिर 40 के पार चला गया। तापमान में दोपहर में चली हवाओं की वजह से मामूली गिरावट आई, लेकिन तपिश का असर बरकरार था। शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान में अभी भी स्थिरता की उम्मीद है।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.