पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में सर्दी का असर 24 घंटों में फिर कम होने लगेगा, लेकिन सर्दी अब ज्यादा असर नहीं दिखा पाएगी। शहर की तरफ फिर से उत्तरी हवाएं चलेगी जो तापमान को उतार कर ठिठुरन बढ़ा देगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से देश के उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ी, जिससे कई क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। उत्तरी हवाओं का आगमन कम होने की वजह से जोधपुर में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी, लेकिन अब मौसम बदलने लगा है।
शहर की तरफ अब उत्तरी हवाएं बढ़ने लगी है और यही कारण है कि शहर का तापमान अब उतरने लगा है। अलसुबह हवाओं का रूख उत्तरी होने लगा था, जिसकी वजह से शहर का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री गिरावट के साथ 10.8 डिग्री पहुंच गया। दिन निकलने के साथ धूप बढ़ी और तापमान भी, लेकिन हवाओं का रूख उत्तरी होने की वजह से शहर का तापमान डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ 25.9 रहा।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.